आओ, करें सफाई

This page features a video of the poem “आओ, करें सफाई (Ao, Karen Saphai)”, prescribed under the Karnataka State Syllabus for 1st Standard Hindi First Language. Along with its summary in three languages and transliterated songs. It serves as a valuable learning resource for students and parents, with each song accompanied by its respective lyrics for easy sing-along. The synchronized lyrics help learners follow and recite the song as it progresses, making memorization and learning by heart easier, more effective, and enjoyable.
Lyrics Hindi
आओ मिलकर करें सफाई,
कचरा क्यों फैलाएँ भाई।

कागज़, छिलके कहीं न फेंकें,
जगह-जगह पर व्यर्थ न थूकें।

साफ-सफाई सबको भाती,
गंदगी से दुनिया घबराती।

खुला न रखें खाना-पानी,
बात यही बस हमने जानी।

कहीं गंदगी न फैलाएँ,
स्वास्थ्य और सुंदरता पाएँ।
Summary
यह गीत बच्चों को स्वच्छता का महत्व सिखाता है। इसमें सभी से मिलकर सफाई करने और कचरा न फैलाने के लिए कहा गया है। बच्चों को कागज़ और छिलके न फेंकने तथा इधर-उधर न थूकने की सीख दी गई है। यह बताता है कि लोगों को साफ-सफाई पसंद है और गंदगी आसपास के वातावरण के लिए हानिकारक है। भोजन और पानी को भी ढककर रखना चाहिए ताकि वे गंदगी से सुरक्षित रहें। कुल मिलाकर, यह स्वच्छता को स्वास्थ्य, सुंदरता और जिम्मेदार व्यवहार से जोड़ता है।
Author
कवि: अज्ञात