बया हमारी चिड़िया रानी !

This page features a video of the poem “बया हमारी चिड़िया रानी ! (Baya Hamari Chiriya Rani !)”, prescribed under the Karnataka State Syllabus for 3rd Standard Hindi Veena. Along with its summary in three languages and transliterated songs. It serves as a valuable learning resource for students and parents, with each song accompanied by its respective lyrics for easy sing-along. The synchronized lyrics help learners follow and recite the song as it progresses, making memorization and learning by heart easier, more effective, and enjoyable.
Lyrics Hindi
बया हमारी चिड़िया रानी!
तिनके लाकर महल बनाती,
ऊँची डाली पर लटकाती,
खेतों से फिर दाना लाती,
नदियों से भर लाती पानी।

तुझको दूर न जाने देंगे,
दानों से आँगन भर देंगे,
और हौज में भर देंगे हम,
मीठा-मीठा ठंडा पानी।

फिर अंडे सेयेगी तू जब,
निकलेंगे नन्हे बच्चे तब,
हम आकर बारी-बारी से,
कर लेंगे उनकी निगरानी।

फिर जब उनके पर निकलेंगे,
उड़ जाएँगे बया बनेंगे,
हम तब तेरे पास रहेंगे,
तू मत रोना चिड़िया रानी।
Summary
यह गीत बया नामक चिड़िया और उसके घोंसला बनाने के कौशल का सुंदर वर्णन करता है। बया तिनके लाकर ऊँची डाली पर अपना सुंदर घर बनाती है और दाना तथा पानी लाती है। बच्चे उसे दाना और ठंडा पानी देने तथा उसके बच्चों की निगरानी करने का वचन देते हैं। जब उसके बच्चे बड़े होकर उड़ जाएंगे, तब भी वे उसके पास रहने की बात कहते हैं। यह गीत पक्षियों और प्रकृति के प्रति प्रेम तथा देखभाल की भावना व्यक्त करता है।
Author
कवि: महादेवी वर्मा