सूरदास के पद

This page features a video of the poem “सूरदास के पद (Suradas Ke Pad)”, prescribed under the Karnataka State Syllabus for 6th Standard Hindi First Language. Along with its summary in three languages and transliterated songs. It serves as a valuable learning resource for students and parents, with each song accompanied by its respective lyrics for easy sing-along. The synchronized lyrics help learners follow and recite the song as it progresses, making memorization and learning by heart easier, more effective, and enjoyable.
Lyrics Hindi
चरण-कमल बंदौं हरि-राई।
जाकी कृपा पंगु गिरि लंघै, अँधे को सब कछु दरसाई।
बहिरौ सुनै, मूक पुनि बोलै, रंक चलै सिर छत्र धराई।
‘सूरदास’ स्वामी करुणामय, बार-बार बन्दौ तिहि पाई।।

जसोदा हरि पालनैं झुलावै
हलरावै दुलराई मल्हावै, जोइ सोइ कछु गावै।
मेरे लाल को आवै निदरिया, काहे न आनि सुवावै।

तु काहे नहिं बेगहिं आवै, तोको कान्ह बुलावै।
कबहुँक पलक हरि मूँदि लेत हैं, कबहुँ अधर फरकावै।
इहि अंतर अकुलाई उठे हरि, जसुमति मधुरै गावै ।
जो सुख सूर अमर-मुनि दुरलभ, सो नंद-भामिनी पावै।।
Summary
यह भक्तिपूर्ण कविता श्रीहरि की महिमा और ईश्वर की कृपा की शक्ति का वर्णन करती है।
इसमें कहा गया है कि भगवान की कृपा से कठिन और असंभव लगने वाले कार्य भी संभव हो जाते
हैं। इसके बाद यशोदा द्वारा बालकृष्ण को पालने में झुलाने और प्यार करने का मधुर दृश्य आता
है। कृष्ण को नींद आने पर यशोदा प्रेम से लोरी गाती हैं और उसे शांत करती हैं। कविता
मातृस्नेह तथा कृष्ण से जुड़े दिव्य आनंद का सुंदर चित्र प्रस्तुत करती है।
Author
कवि: सूरदास