ऐसा वर दो

This page features a video of the poem “ऐसा वर दो (Aisa Var Do)”, prescribed under the Karnataka State Syllabus for 4th Standard Hindi Veena. Along with its summary in three languages and transliterated songs. It serves as a valuable learning resource for students and parents, with each song accompanied by its respective lyrics for easy sing-along. The synchronized lyrics help learners follow and recite the song as it progresses, making memorization and learning by heart easier, more effective, and enjoyable.
Lyrics Hindi
भगवन हमको ऐसा वर दो,
जग के सारे सद्‌गुण भर दो।

हम फूलों जैसे मुस्काएँ,
सब पर प्रेम-सुगंध लुटाएँ,
हम परहित कर खुशी मनाएँ,
ऐसे भाव हृदय में भर दो,
भगवन हमको ऐसा वर दो।

दीपक बनें, लड़ें हम तम से,
ज्योतिर्मय हो यह जग हमसे,
कभी न हम घबराएँ गम से,
तन, मन सबल हमारे कर दो,
भगवन हमको ऐसा वर दो।

सत्य-मार्ग पर बढ़ते जाएँ,
सबको ही सन्मार्ग दिखाएँ,
सब मिलकर जीवन फल पाएँ,
ऐसे ज्ञान, बुद्धि से भर दो,
भगवन हमको ऐसा वर दो।
Summary
यह गीत भगवान से अच्छे गुण और सद्गुण देने की प्रार्थना करता है। इसमें फूलों की तरह मुस्कुराने और सभी पर प्रेम की सुगंध लुटाने की इच्छा व्यक्त की गई है। दूसरों की भलाई करके प्रसन्न रहने का भाव विकसित करने को कहा गया है। दीपक की तरह अँधेरे से लड़कर संसार में प्रकाश फैलाने और दुख से न घबराने की प्रार्थना की गई है। सत्य के मार्ग पर चलने और दूसरों को सन्मार्ग दिखाने के लिए ज्ञान और बुद्धि माँगी गई है।
Author
कवि: त्रिलोक सिंह ठकुरेला