जलेबी

This page features a video of the poem “जलेबी (Jalebi)”, prescribed under the Karnataka State Syllabus for 4th Standard Hindi Veena. Along with its summary in three languages and transliterated songs. It serves as a valuable learning resource for students and parents, with each song accompanied by its respective lyrics for easy sing-along. The synchronized lyrics help learners follow and recite the song as it progresses, making memorization and learning by heart easier, more effective, and enjoyable.
Lyrics Hindi
चंदू चाचा बेच रहे हैं,
गरमागरम जलेबी।
एक पाव बीस में ले लो,
मीठी मस्त जलेबी।

टेढ़ी-मेढ़ी अंदर से
बाहर गोल-गोल।
खाओ, घर ले जाओ,
मीठे हो जाएँगे बोल।

तन्नु दादी से पूछे,
इनमें भरता कैसे रस?
कड़क कड़ाही में दिखती,
फिर हो जाती सरस।

चाशनी में डूब,
मनभावन हो जाती।
चंदू बातें बहुत बनाता,
बिकती जाती, बिकती जाती।
Summary
इस गीत में चंदू चाचा के गरमागरम जलेबी बेचने का मजेदार दृश्य प्रस्तुत किया गया है। जलेबी के आकार, स्वाद और मिठास का बच्चों को पसंद आने वाले ढंग से वर्णन किया गया है। तन्नु दादी से पूछती है कि जलेबी के अंदर रस कैसे भरता है। कड़ाही में बनने के बाद जलेबी चाशनी में डूबकर और भी स्वादिष्ट हो जाती है। चंदू चाचा मजेदार बातें करते हुए जलेबी बेचते रहते हैं।
Author
कवि: नरेंद्र सिंह 'नीहार'