This page features a video of the poem “हवा और धूल (Hava Aur Dhul)”, prescribed under the Karnataka State Syllabus for 4th Standard Hindi Veena. Along with its summary in three languages and transliterated songs. It serves as a valuable learning resource for students and parents, with each song accompanied by its respective lyrics for easy sing-along. The synchronized lyrics help learners follow and recite the song as it progresses, making memorization and learning by heart easier, more effective, and enjoyable.
Lyrics
Hindi
हवा धूल को छेड़के भागी
सोती धूल अचानक जागी
उड़ी हवा के पीछे-पीछे
हवा हो गई धूल के नीचे
धूल खोजती आँखें मींचे
दाएँ-बाएँ आगे-पीछे
हवा चल रही साँसें खींचे
नीचे-नीचे धूल के नीचे
लगा धूल को कुछ है गड़बड़
धूल धप्प से नीचे आई
धूल की आँख में धूल झोंककर
हवा हो गई हवा-हवाई!
सोती धूल अचानक जागी
उड़ी हवा के पीछे-पीछे
हवा हो गई धूल के नीचे
धूल खोजती आँखें मींचे
दाएँ-बाएँ आगे-पीछे
हवा चल रही साँसें खींचे
नीचे-नीचे धूल के नीचे
लगा धूल को कुछ है गड़बड़
धूल धप्प से नीचे आई
धूल की आँख में धूल झोंककर
हवा हो गई हवा-हवाई!
Summary
यह मजेदार कविता हवा और धूल के बीच एक खेलपूर्ण पीछा दिखाती है। हवा सोई हुई धूल को छेड़कर जगा देती है और धूल हवा के पीछे उड़ने लगती है। धूल अलग-अलग दिशाओं में हवा को खोजती हुई घूमती है। अंत में उसे कुछ गड़बड़ लगती है और वह नीचे आ जाती है। हवा द्वारा धूल को चकमा देकर उड़ जाने का दृश्य बच्चों के लिए मनोरंजक और कल्पनाशील है।
Author
श्याम सुशील