कैमरा

This page features a video of the poem “कैमरा (Kaimara)”, prescribed under the Karnataka State Syllabus for 4th Standard Hindi Veena. Along with its summary in three languages and transliterated songs. It serves as a valuable learning resource for students and parents, with each song accompanied by its respective lyrics for easy sing-along. The synchronized lyrics help learners follow and recite the song as it progresses, making memorization and learning by heart easier, more effective, and enjoyable.
Lyrics Hindi
नया कैमरा चाचा लाए,
दरवाजे से ही चिल्लाए–
कहाँ गया, जल्दी आ छोटू,
बैठ यहाँ, खींचूँगा फोटू!

मैं बोला – यह क्या है चक्कर,
छिपा हुआ क्या इसमें पेंटर?
चित्र बनाता बिलकुल वैसा,
मोटा-पतला जो है जैसा!

हँसकर बोले चाचा – छोटू,
वही रहा बुद्धू का बुद्धू!
है प्रकाश-छाया का खेल,
बना उसी से सुंदर मेल!

कागज पर आ जाता रूप,
मन कह उठता – क्या ही खूब!
फूलों की सुंदर फुलवारी,
हँसती खिल-खिल क्यारी-क्यारी!

कोयल, कौआ या गौरैया,
दादी, अम्मा, बड़के भैया.
क्लिक करते ही खिंच आएँगे,
अपनी छाप दिखा जाएँगे!

खोटा-खरा जहाँ भी जैसा,
चित्र आएगा बिलकुल वैसा!
चाहे कह लो इसको नकली,
मात करेगा लेकिन असली!

जैसी शक्ल, हू-ब-हू चित्र,
समझो इसको अपना मित्र!
Summary
इस गीत में छोटू की नए कैमरे के प्रति जिज्ञासा का वर्णन किया गया है। चाचा बताते हैं कि कैमरा प्रकाश और छाया के खेल से लोगों और वस्तुओं का रूप चित्र में उतार देता है। फूलों, पक्षियों और परिवार के लोगों की तस्वीरें एक क्लिक में खींची जा सकती हैं। तस्वीर वास्तविक रूप के बहुत समान दिखाई देती है। इसलिए कैमरा एक अद्भुत और प्यारे मित्र जैसा लगता है।
Author
कवि: प्रकाश मनु